info@thenewsjunction.in

बोकारो संगीत कला अकादमी में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

बोकारो संगीत कला अकादमी में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार से 19 20 21 मार्च 2025 l इन छुट्टियों में बच्चों को कल के बारे में सीखने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा यह कहना है वहां के कला शिक्षक सुदीप कुमार का l सांस्कृतिक सचिव श्वेता कुमार ने बताया कि कला अकादमी हमेशा से कल के प्रति रुचि रखने वालों में शिक्षा देने में बोकारो में अग्रिम भूमिका निभाता रहा है l आगे उन्होंने बताया की 22 मार्च 2025 को स्वच्छता अभियान के तहत बोकारो संगीत कला अकादमी में जिसमें विभिन्न प्रकार के नाटक, नृत्य, गायन संगीत के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है l

Published on: 24/03/2025 08:52 AM

Share on Facebook

पावर ग्रीड निर्माण को लेकर भूमि चिन्हित करें - उपायुक्त

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने झारखंड बिजली वितरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने विभाग द्वारा भूमि अधियाचना के मामलों, मुख्यमंत्री उज्जवला जारखंड योजना, आरडीडीएस आदि की प्रगति कार्य की समीक्षा की। मौके पर *जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री रजनीश कुमार, बीएसएल के नगर प्रशासन विभाग के सीजीएम श्री कुंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता चास श्री एस बी तिवारी, कार्यपालक अभियंता बेरमो (तेनुघाट) श्री प्रभाकर कुमार, कार्यपालक अभियंता श्री हरी राम स्वर्णकार, चास अंचलाधिकारी श्री दीवाकर दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, समेत विभिन्न कार्यरत एजेंसियों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता से भूमि अधियाचना से संबंधित मामलों की जानकारी ली। इस क्रम में बताया कि शहरी क्षेत्र बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर आइटीआइ मोड़ के समीप पावर ग्रिड इकाई अधिष्ठापन को लेकर भूमि की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने अंचलाधिकारी चास से मामले में भूमि चिन्हित करते हुए कार्रवाई को कहा। वहीं, गरगा नदी किनारे पावर सब स्टेशन (पीसीसी) बनाने को लेकर भी भूमि उपलब्ध कराने की बात कहीं। इस पर बीएसएल नगर प्रशासन/अंचलाधिकारी चास को कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री उज्जवला झारखंड योजना के प्रगति कार्य की समीक्षा की। इस पर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले के 166 गांवों को इस योजना के तहत चिन्हित किया गया है। संबंधित एजेंसी द्वारा पोल – तार का अधिष्ठापन कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कार्यरत एजेंसी के परियोजना पदाधिकारी श्री अनिल कुमार दास से कार्य प्रगति की जानकारी ली। बताया कि 25 गांवों में कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं, रिवेंड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम स्टेंथरिंग (आरडीएसएस) के तहत 11 केवी लाइन,जर्जर पोल, तार, खराब ट्रांसफार्मर आदि के कार्य प्रगति की जानकारी ली। संबंधित एजेंसी के श्री सुधिर कुमार सिंह को कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा बिजली वितरण निगम से संबंधित योजनाओं के कार्य प्रगति की भी समीक्षा की, समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया।

Published on: 26/03/2025 06:18 PM

Share on Facebook

धनबाद रेल मंडल के नये वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक से मिले ईसीआरकेयू के प्रतिनिधि

धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू के प्रतिनिधियों ने धनबाद रेल मंडल के नए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल अहमद से मिले और उनका स्वागत गुलदस्ता भेंट करके किया और रेल कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर बात की जिसमें विशेष कर कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों का पे लेवल 7 का अपग्रेडेशन और कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों के अन्य समस्याओं समस्या पर भी बातचीत हुआ और उन्होंने कहा की आप रेल कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर आते रहिए और मैं रेल कर्मचारियों के सभी समस्याओं का समाधान पर जरूर ध्यान देंगे। ईसीआरकेयू के इस प्रतिनिधि मंडल में अपर महामन्त्री मो0 जियाउद्दीन केंद्रीय संगठन सचिव नेताजी सुभाष,जितेंद्र कुमार साव,एन के खवास,अजय कुमार तिवारी, रविंद्र कुमार रवानी रमेश्वर कुमार,इंद्र मोहन सिंह,रणधीर कुमार,रंजीत कुमार,पिंटुनंदन,अमित कुमार मंटू सिन्हा,भानु प्रताब और विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे।

Published on: 26/03/2025 06:30 PM

Share on Facebook

सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण, तकनीकी पहलुओं को दी गई जानकारी

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देश पर बुधवार को सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के पेंशन प्रभारियों – कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियूष, एलडीएम आबीद हुसैन, डीपीओ यूआइडी शैलेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे। मौके पर अपने संबोधन में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियूष ने कहा कि जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के 01 लाख 30 हजार लाभुकों का बैंक अकाउंट (खाता) का आधार नंबर से लिंक नहीं है। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंडों में शिविर लगाकर इस लक्ष्य को प्राप्त करना है। इस कार्य में किसी तरह की कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसको लेकर यह विशेष प्रशिक्षण सत्र रखा गया है। उन्होंने एनपीसीआइ में कैसे पता करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, इसकी क्रमवार पूरी प्रक्रिया से पेंशन प्रभारियों एवं कंप्यूटर आपरेटरों को अवगत कराया गया। वेब ब्राइजर में npci.org.in पर लाग इन करके विस्तार से जानकारी दी। मौके पर उपस्थित लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आसान प्रश्न – उत्तर के माध्यम से क्या आधार को बैंक खाते से लिंक करना अनिवार्य है ?, कितने बैंक खातों को आधार से जोड़ा जा सकता है ?, आधार को बैंक खाते से जोड़ने के क्या लाभ हैं ? पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत भौतिक सत्यापन में चिन्हित मृत एवं अयोग्य लाभुकों के नाम को डाटा बेस से विलोपित करने के संबंध में भी प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने शिविर का आयोजन कर इन कार्यों को टीम को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर डीपीओ यूआइडी ने आधार में नाम सुधार, आधार कार्ड बनाने को लेकर जरूरी जानकारी साझा किया। इसके अलावा प्रशिक्षण सत्र में कई अन्य जानकारी भी दी गई।

Published on: 26/03/2025 06:32 PM

Share on Facebook

महिला पर्यवेक्षिकाओं – सेविका को उपायुक्त ने बांटा मोबाइल

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने बुधवार को समाज कल्याण निदेशालय से महिला पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) एवं सेविकाओं के लिए उपलब्ध कराएं मोबाइल का वितरण किया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियुष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, एलडीएम अबिद हुसैन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, यूआइडी डीपीओ शैलेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे। उपायुक्त ने क्रमवार सभी परियोजनाओं के एक महिला पर्यवेक्षिकाओं – सेविकाओं को सांकेतिक रूप से समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध मोबाइल, चार्जर, टैंपर्ड ग्लास आदि वितरण किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि एलएस एवं सेविका इसके पीछे सरकार की मंशा को समझना होगा। कई डाटा को अपडेट/अपलोड करने में आ रही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने सभी महिला पर्वेक्षिकाओं/सेविका को मोबाइल फोन देने का निर्णय लिया है, सरकार वार्षिक मोबाइल रिचार्ज की राशि भी क्रमशः 2000, 1500 उपलब्ध करा रही है, इस वर्ष की राशि भी सभी को भुगतान कर दी गई है। इसलिए अपने कार्य – दायित्व को सही से निर्वहन करें। पोषण ट्रैकर एप, टीएचआर के एफआरएस, आधार सीडिंग, लाभुकों के फोटो आदि का कार्य ससमय निष्पादित करें। मोबाइल और इंटरनेट को लेकर अब कोई बहाना नहीं चलेगा। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि शेष महिला पर्वेक्षिकाओं/सेविकाओं को मोबाइल परियोजना स्तर पर सीडीपीओ के स्तर से वितरित होगा। सभी सीडीपीओ को मोबाइल किट हस्तांतरित कर दिया गया है। जिले में कुल कार्यरत 43 महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं 2,256 आंगनबाड़ी सेविका को मोबाइल उपलब्ध कराया जाएगा।

Published on: 26/03/2025 06:36 PM

Share on Facebook

रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को *जमात-उल-विदा (अंतिम जुम्मा)* पर विधि-व्यवस्था को लेकर *उपायुक्त विजया जाधव* ने समाहरणालय समीप स्थित *कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर)* का जायजा लिया। मौके पर *अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना शेजवलकर, ट्रैफिक डीएसपी विद्या सागर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि* उपस्थित थे। उन्होंने जिले के *विभिन्न स्थानों पर अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरों का मास्टर मॉनिटर* पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर *उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी* से जिले के विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचना की जानकारी ली। *सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अता की गई।*

Published on: 28/03/2025 05:23 PM

Share on Facebook

बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत बोड़िया बस्ती क्षेत्र का मामला, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में शनिवार को जिले के बोकारो थर्मल थाना अन्तर्गत बोड़िया बस्ती कथारा क्षेत्र में लगभग 18 टन अवैध रूप से कोयला खनिज का भण्डार किया हुआ पाया गया। टीम ने विधिवत सभी अवैध कोयला जप्त कर बोकारो थर्मल थाना को सुपुर्द किया। साथ ही, मामले में संलिप्त आरोपितों जुगनू यादव, पिता केदार यादव, मनोज महतो, पिता-नामालूम एवं राजीव महतो, पिता स्व० सगिया महतो के नाम प्राथमिकी दर्ज कराई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे। इसकी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने दी।

Published on: 29/03/2025 08:50 PM

Share on Facebook

सरहुल का त्योहार: सरना स्थल पर प्रकृति, पूर्वज और देवी देवताओं की पूजा की गई

सरना स्थल पर दो घड़े में रखे पानी का आकलन कर हतमा सरना समिति के पुजारी जगलाल पाहन ने बताया कि इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले पुजारी जगलाल पाहन ने सरना स्थल पर विधि विधान के साथ देवी देवताओं, प्रकृति और पूर्वजों की पूजा की, इस दौरान सफेद यानी चरका मुर्गे की बलि भगवान सिंगबोंगा को, रंगवा मुर्गे की बलि जल देवता यानी इकिर बोंगा को, रंगली मुर्गे की बलि पूर्वजों को और काले मुर्गे की बलि अनिष्ट करने वाली आत्माओं की शांति के लिए दी गई। लेकिन इस साल औसत से कम बारिश की भविष्यवाणी किसानों के लिए चिंता का विषय है। फिलहाल अलग-अलग अखड़ा से शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। दोपहर 12:00 बजे के बाद शोभा यात्रा निकालनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान आदिवासी संस्कृति की बेहतरीन छटा देखने को मिलेगी।

Published on: 01/04/2025 02:03 PM

Share on Facebook