खनन विभाग ने चलाया छापेमारी अभियान
उपायुक्त बोकारो श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में दुग्धा थानांतर्गत बोकारो झरिया ओ.पी. के मौजा दुग्धा मोतियाटांड़ क्षेत्र पर छापामारी अभियान चलाया गया।
जिसमें उक्त स्थल पर अवैध रूप से रेट होल माइनिंग एवं खुली खदान कर कोयला खनिज के उत्खनन करने का साक्ष्य पाया गया।
उक्त अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बोकारो झरिया ओ. पी. में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे।
इसकी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार सिंह ने दी।
Published on: 28/03/2025 10:10 AM
धनबाद मंडल में डीजल पंप हाउस का हो विद्युतीकरण-ईसीआरकेयू
धनबाद,ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री सह वर्किंग कमिटी सदस्य एआईआरएफ के मो जियाउद्दीन धनबाद तीनो शाख पदाधिकारियों के साथ वरीय मण्डल विद्युत अभियंता(सामान्य) संजीव कुमार से शिष्टाचार मुलाकात किए। अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन रेलकर्मियों के कई तरह की समस्याओं से वरीय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य को अवगत कराए।अपने पीएनएम प्रभारी के कार्यकाल के दौरान मो जियाउद्दीन जी ये मुद्दा उठाया गया था कि अंग्रेजों के जमाने से रेलवे कालोनी और सर्विस बिल्डिंग्स में डीजल पंप के द्वारा पानी सप्लाई किया जाता रहा है आए दिन पंप में कुछ न कुछ खराबी होते रहता था जिस कारण पानी की कमी से कर्मियों को जूझना पड़ता है,मुद्दे को उठाने के बाद कही कही डीजल पंप के जगह पर इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया था,अभी तक लातेहार,मैकलुस्कीगंज,हजारीबाग रोड और पारसनाथ सहित कई ऐसे स्थान है जहां अभी भी इलेक्ट्रिक मोटर नहीं लगा है,जिसपर ध्यानाकर्षण कराया गया जिसपर उचित कार्यवाही करने की बात कही गई।अभी गर्मी का दिन शुरू हो गया है कालोनी में बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से होती रहे,सभी रनिंग रूम पूरी तरह से वातानुकूलित रहे इस मुद्दे पर भी चर्चा किया गया।विद्युत सामान्य विभाग में कर्मियों की घोर कमी है इस मुद्दे पर भी ध्यानाकर्षण कराया गया लोकल परेशानियों से अवगत कराया गया।
इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री नेता जी सुभाष,जे के साव,एन के खवास,शाखा,आई एम सिंह,रणधीर प्रसाद,पिंटू नंदन,रणजीत यादव,अमित कुमार,प्रदीपतो सिन्हा,परमेश्वर कुमार,और विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे।
Published on: 28/03/2025 10:11 AM
धनबाद मंडल में डीजल पंप हाउस का हो विद्युतीकरण-ईसीआरकेयू
धनबाद,ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू के केंद्रीय अपर महामंत्री सह वर्किंग कमिटी सदस्य एआईआरएफ के मो जियाउद्दीन धनबाद तीनो शाख पदाधिकारियों के साथ वरीय मण्डल विद्युत अभियंता(सामान्य) संजीव कुमार से शिष्टाचार मुलाकात किए। अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन रेलकर्मियों के कई तरह की समस्याओं से वरीय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य को अवगत कराए।अपने पीएनएम प्रभारी के कार्यकाल के दौरान मो जियाउद्दीन जी ये मुद्दा उठाया गया था कि अंग्रेजों के जमाने से रेलवे कालोनी और सर्विस बिल्डिंग्स में डीजल पंप के द्वारा पानी सप्लाई किया जाता रहा है आए दिन पंप में कुछ न कुछ खराबी होते रहता था जिस कारण पानी की कमी से कर्मियों को जूझना पड़ता है,मुद्दे को उठाने के बाद कही कही डीजल पंप के जगह पर इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया था,अभी तक लातेहार,मैकलुस्कीगंज,हजारीबाग रोड और पारसनाथ सहित कई ऐसे स्थान है जहां अभी भी इलेक्ट्रिक मोटर नहीं लगा है,जिसपर ध्यानाकर्षण कराया गया जिसपर उचित कार्यवाही करने की बात कही गई।अभी गर्मी का दिन शुरू हो गया है कालोनी में बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से होती रहे,सभी रनिंग रूम पूरी तरह से वातानुकूलित रहे इस मुद्दे पर भी चर्चा किया गया।विद्युत सामान्य विभाग में कर्मियों की घोर कमी है इस मुद्दे पर भी ध्यानाकर्षण कराया गया लोकल परेशानियों से अवगत कराया गया।
इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री नेता जी सुभाष,जे के साव,एन के खवास,शाखा,आई एम सिंह,रणधीर प्रसाद,पिंटू नंदन,रणजीत यादव,अमित कुमार,प्रदीपतो सिन्हा,परमेश्वर कुमार,और विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे।
Published on: 28/03/2025 10:13 AM
गरगा नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, वाकाथान बोकारो हवाई अड्डा से होकर गरगा नदी तक
नमामि गंगे अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को विभिन्न नदियों/जल श्रोतों को स्वच्छ रखने को लेकर जिला गंगा समिति द्वारा वाकाथान का आयोजन किया गया। वाकाथान का नेतृत्व जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) श्री रजनीश कुमार ने किया। मौके पर डीआरडीए निदेशक श्रीमती मनेका, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा आदि उपस्थित थे।
वाकाथान की शुरूआत बोकारो हवाई अड्डा से गुब्बारा उड़ाकर किया गया। वाकाथान हवाई अड्डा से शुरू होकर टाउन हाल होते हुए होकर गरगा नदी पहुंच समाप्त हुई।
मौके पर अपने संबोधन में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) श्री रजनीश कुमार ने कहा कि मानव जीवन में विभिन्न नदियों/जल श्रोतों का काफी अधिक महत्व है। सभी सभ्यताओं का विकास नदी तट के समीप हुआ है। अगर यह नदियां/जल श्रोत स्वच्छ है - सुरक्षित हैं, तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित है। आमजनों में अपने आस – पास के नदियों/जल श्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए जन जागरूकता उद्देश्य से इस वाकाथान का आयोजन किया गया है। उन्होंने आम लोगों से नदियों/जल श्रोतों को स्वच्छ बनाने का अपील किया।
उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा ने कहा कि नमामि गंगे के तहत जागरूकता के उद्देश्य से वाकाथान का आयोजन किया गया। हमेशा से हमारा जीवन इन नदियों/जल श्रोतों पर निर्भर रहा है। उन्होंने आम जनों से अपने आस पास के नदियों/तालाबों एवं अन्य जल श्रोतों को स्वच्छ बनाने को लेकर आगे आने का आह्वान किया। कहा कि हम सब अपना थोड़ा – थोड़ा सहयोग करें तो नदियों/जल श्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प पूरा होगा।
इससे पूर्व, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों/आम जनों/सिविल डिफेंस/विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों आदि के द्वारा चास स्थित गरगा नदी पुल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार ने उपस्थित सभी को दामोदर/गरगा नदी समेत अन्य जल श्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता ही सेवा का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ‘हम अपने क्षेत्र के दामोदर/गरगा समेत अन्य जल श्रोतों) तट को साफ – सुथरा रखेंगे एवं यहां रहने वाले लोगों को भी दामोदर/गरगा समेत अन्य जल श्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे। हम दामोदर/गरगा समेत अन्य जल श्रोतों में कूड़ा – कचरा व पालिथीन नहीं डालेंगे। हम हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करेंगे। हम अपने घरों के गंदे पानी के निपटान के लिए सोख्ता गड्ढ़ा बनाएंगे। हम दामोदर/गरगा समेत अन्य जल श्रोतों में बची हुई पूजा सामग्री व केमिकल से बनी हुई मूर्तियां विसर्जित नहीं करेंगे। हम बची हुई पूजा सामग्री को मिट्टी में दबा देंगे। हम खुले में शौच के बजाय शौचालय का प्रयोग करेंगे। हम एक बार प्रयोग के बाद फेंक दी जाने वाली वस्तुओं को पुनः उपयोग नहीं करेंगे। उपस्थित सभी ने इन पंक्तियों का दोहराव किया।
मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बुन, सहायक नगर आयुक्त सुश्री प्रियंका कुमारी, सहायक नगर आयुक्त जयपाल मुंडा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सिविल डिफेंस के डा. एस पी वर्मा, नमामि गंगे के परियोजना पदाधिकारी श्री प्रितम कुमार समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
Published on: 28/03/2025 11:34 AM
पूर्वजों का पुण्यतिथि पर लोग कर रहे हैं जरूरतमंदों का सेवा- केयर एंड सर्व फाउंडेशन।
जरूरतमंदों को सेवा करना ही पूर्वजों का आत्मा का शांति होता है-अजय चौधरी।
धनबाद के जाने-माने समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन ने प्रतिदिन की तरह आज भी शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( पीएमसीएच अस्पताल परिसर) में 265 जरूरतमंद को भोजन कराये। आज का दानदाता केयर एंड सर्व फाउंडेशन के सचिव अजय चौधरी और उनके भाई विजय चौधरी और संजय चौधरी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय गंगा प्रसाद चौधरी के पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को भोजन कराया। आज का भोजन में पूरी सब्जी और लड्डू परोसा गया। आज एक और दानदाता स्वर्गीय अमानती देवी जी के पुण्यतिथि पर उनके परिजनों द्वारा भोजन वितरण किए।
समाज सेवी संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन पिछ्ले 16 अक्टूबर 2021 से जरूरतमंदों के बीच पीएमसीएच अस्पताल, धनबाद में एक टाइम का भोजन प्रतिदिन का सेवा करते आ रहे हैं और साथ ही साथ संस्था ने ठंड के दिनों में कंबल वितरण और प्रति वर्ष 40 बच्चों को उच्च शिक्षा में इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए CS-40 कोचिंग क्लासेस चलाते हैं। संस्था ने इसके अलावा भविष्य मे कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य करने का इरादा रखता है।
आज का इस कार्यक्रम में केयर एंड सर्व फाउंडेशन के सचिव अजय कुमार चौधरी,संस्थापक सदस्य राबिन चटर्जी,नील कमल खावास,संजय कुमार, नयन बिस्वास,संदीप घोष,सदस्य विजय कुमार एवं तपन कुमार चक्रवर्ती ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।
Published on: 08/04/2025 02:17 PM
इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट, बोकारो में अर्धवार्षिक मॉक ड्रिल
*इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट, बोकारो में अर्धवार्षिक मॉक ड्रिल मंगलवार को सफलता पूर्वक आयोजित* की गई। यह ड्रिल *टैंकर अनलोडिंग शेड में की गई, जिसमें एक आपातकालीन स्थिति का अभ्यास* किया गया। ड्रिल के दौरान, *एक अनलोडिंग आर्म से एलपीजी रिसाव हुआ, जिससे स्थैतिक चार्ज के कारण आग लग* गई। अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *पहले अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास* किया। इसके बाद *स्प्रिंकलर प्रणाली और फायर मॉनिटर का उपयोग कर आग को पूरी तरह से नियंत्रण में लाया गया और बुझा* दिया गया।
इस मॉक ड्रिल में *बीपीसीएल बॉटलिंग प्लांट, बीपीसीएल टर्मिनल और एचपीसीएल टर्मिनल के म्यूचुअल एड सदस्य* सक्रिय रूप से शामिल हुए। इसके अलावा *डालमिया सीमेंट और जिला अग्निशमन विभाग की फायर टेंडर टीमों* ने भी हिस्सा लिया। *जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री भगवान ओझा और मुख्य संयंत्र प्रबंधक श्री धीरज कुमार* ने संपूर्ण अभ्यास की समीक्षा की और अग्निशमन दलों की *तत्परता व समन्वित प्रयासों की सराहना* की।
Published on: 08/04/2025 09:06 PM
बेरमो में संयुक्त टीम ने की छापेमारी, 77 टन अवैध कोयला जब्त
बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग का मामला, बोरा में कोयला लदा 02 मोटर साइकिल भी किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
जिला प्रशासन द्वारा लगातार अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त बोकारो श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी बेरमो श्री संजीत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को बेरमो थाना अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रानीबाग में लगभग 77 टन अवैध रूप से कोयला खनिज का भण्डार किया हुआ पाया गया।
टीम ने मौके से बोरा में कोयला लदा 02 मोटर साइकिल भी जप्त किया है। टीम ने विधिवत सभी अवैध कोयला जप्त कर बेरमो थाना को सुपुर्द कर दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उक्त अभियान में सीसीएल ढ़ोरी के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी, बेरमो थाना प्रभारी एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद थे।
Published on: 11/04/2025 07:40 PM
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने मनाई बाबा साहब की जयन्ती*
*सफ़ाई कर्मियों को उनका अधिकार दिलाना हीं बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि-कुमार अमित*
*बोकारो के सफ़ाई कर्मियों की एकता से हीं मिलेगा उनका अधिकार-राकेश*
अखिल भारतीय सफ़ाई मजदूर संघ बोकारो जिला के तत्वाधान में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती सेक्टर 4 मैदान में मनायी गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला संरक्षक कुमार अमित ने कहा कि बोकारो के बीएसएल और चास नगर निगम सहित अन्य संस्थानों में कार्यरत सफ़ाई कर्मचारियों को उनका अधिकार दिला कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना हीं बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राम ने सभी सफ़ाई कर्मचारियों से इस संघ को मज़बूत करने की अपील की। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राम जी, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार आनंद, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कालिंदी, महासचिव जीतू कालिंदी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, लालबाबू, संजीव रजवार, मनोज कुमार, श्री राम, महासचिव कुंदन कालिंदी, विनोद, जितन कुमार के अलावे बड़ी संख्या में पुरुष और महिला सफ़ाई कर्मचारी भी उपस्थित रहीं।
Published on: 14/04/2025 09:03 PM