ग्वालियर । एक हजार कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा से तैयार करना है, ट्विटर पर हैश टैग द्वारा महापुरुषों को याद करना, अपने और भाजपा पार्टी प्लेटफॉर्म से सकारात्मक तथा तथ्यात्मक जानकारी का प्रचार-प्रसार करना कार्यकर्ताओं का उद्देश्य होना चाहिए। पार्टी का विचार कैसे प्रचार बने और विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंतिम ईकाई तक पार्टी का सकारात्मक संदेश तथा सरकार के अच्छे कामों ओर योजनाओं की जानकारी आमजन तक तुरन्त पहुंच सकें इसकी तैयारी होनी चाहिए और कार्यकर्ता खुशी के लिए नहीं, खुश होकर कार्य करे। उक्त उद्गार सोमवार को भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने होटल नन्दगीरी पैलेस, गांधीनगर में आयोजित भाजपा ग्वालियर महानगर सोशल मीडिया टीम का जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
प्रशिक्षण में प्रदेश सह संयोजक सोशल मीडिया शिशिर बड़कुल ने जिले की सोशल मीडिया टीम को प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला सह प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश सह संयोजक आईटी अभिनंदन त्यागी, महामंत्रीगण हरीश मेवाफरोश, विनोद शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक दीपक अग्रवाल, आईटी संयोजक राघवेंद्र कुशवाह सहसंयोजक अरविंद रघुवंशी, सुनील मिश्रा, रूपक शर्मा, सोशल मीडिया प्लेटफार्म प्रभारी मनीष सोनी, संजीव मगरारिया, हेमन्त चोपड़ा, विपिन भार्गव, सुमंत पाराशर, सुनील शर्मा, माता प्रसाद गोलारिया, संजय पवैया, पवन आदित्य राज, रोहित तिवारी, आदित्य सिंह भदौरिया , गजेंद्र शर्मा, रोबिन पाल सिंह, सुरेश सिंह सिकरवार, सिद्धार्थ शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा से राजेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाह, किसान मोर्चा से मनोज तिवारी,महिला मोर्चा से प्रियंका गर्ग, नीतू सिंह निगोटे उपस्थित रही।
प्रशिक्षण का संचालन जिला संयोजक सोशल मीडिया दीपक अग्रवाल एवं आभार जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया अरविंद रघुवंशी ने व्यक्त किया।