ग्वालियर। राजस्व विभाग की सिरोल स्थित भूमि परिसम्पत्ति की नीलामी की प्रक्रिया प्रचलन में है। भूमि का क्षेत्रफल लगभग 1730 वर्गमीटर है। इस परिसम्पत्ति के विक्रय के लिए निविदाएँ प्राप्त करने की तिथि 30 मई 2022 तक निर्धारित है। शासन द्वारा इस सम्पत्ति का रिजर्व मूल्य 1.32 करोड़ रूपए निर्धारित किया गया है।
परिसम्पत्ति के निर्वर्तन के संबंध में प्री-बिड बैठक 6 मई 2022 को परिसम्पत्ति स्थल पर दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। इस सम्पत्ति की नीलामी निविदा व ई-ऑक्शन के माध्यम से 31 मई 2022 को की जानी है। निविदा के लिए आवेदन एमपी ई-टेण्डर www.mptenders.gov.in पर भी किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिये सहायक प्रबंधक लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग श्री अर्पित पटेल मोबा. 8770289015 से भी संपर्क किया जा सकता है।
