धनबाद रेल मंडल के नये वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक से मिले ईसीआरकेयू के प्रतिनिधि
धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ईसीआरकेयू के प्रतिनिधियों ने धनबाद रेल मंडल के नए वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल अहमद से मिले और उनका स्वागत गुलदस्ता भेंट करके किया और रेल कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर बात की जिसमें विशेष कर कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों का पे लेवल 7 का अपग्रेडेशन और कमर्शियल विभाग के कर्मचारियों के अन्य समस्याओं समस्या पर भी बातचीत हुआ और उन्होंने कहा की आप रेल कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर आते रहिए और मैं रेल कर्मचारियों के सभी समस्याओं का समाधान पर जरूर ध्यान देंगे।
ईसीआरकेयू के इस प्रतिनिधि मंडल में अपर महामन्त्री मो0 जियाउद्दीन केंद्रीय संगठन सचिव नेताजी सुभाष,जितेंद्र कुमार साव,एन के खवास,अजय कुमार तिवारी, रविंद्र कुमार रवानी रमेश्वर कुमार,इंद्र मोहन सिंह,रणधीर कुमार,रंजीत कुमार,पिंटुनंदन,अमित कुमार मंटू सिन्हा,भानु प्रताब और विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित थे।
Published on: 26/03/2025 06:30 PM