info@thenewsjunction.in

राँची :भ्रष्टाचार की राजधानी बन गई है राँची-निशिकांत दुबे

झारखंड में एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व उत्पाद सचिव और वर्तमान पंचायती राज सचिव, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।सांसद निशिकांत दुबे ने इस गिरफ्तारी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह झारखंड का दुर्भाग्य है... अब राँची झारखंड की राजधानी नहीं लगती, बल्कि भ्रष्टाचार की राजधानी बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अब आम जनता भी यह बात समझ चुकी है।उन्होंने ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जहां कांग्रेस होगी, वहां भ्रष्टाचार भी जरूर होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार एक व्यवस्थागत हिस्सा बन गया है, और यही वजह है कि राज्य के प्रशासनिक अधिकारी भी इसकी चपेट में आते जा रहे हैं।

Published on: 22/05/2025 10:14 PM

Share on Facebook