झामुमो ने मनाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि, उनके संघर्षों को किया याद : मंटु यादव
बोकारो: झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मंगलवार को बोकारो में मनाई गई। झामुमो बोकारो महानगर समिति द्वारा मधुडीह कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने दुर्गा सोरेन के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान, दूरदर्शिता और संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में दुर्गा सोरेन का योगदान अविस्मरणीय है। मंटू यादव ने बताया कि राजनीतिक जानकारों के अनुसार, दुर्गा सोरेन एक जुझारू, बेबाक और निडर नेता थे, जो पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे। बोकारो से उनका गहरा नाता रहा, 21 मई 2009 को उनके असामयिक निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य को एक बड़ी क्षति हुई थी। मंटु यादव ने आगे कहा कि दुर्गा सोरेन ने हमेशा गरीबों, वंचितों और झारखंडी अस्मिता के लिए आवाज उठाई। उनका संघर्ष आज भी हमें प्रेरणा देता है और हमें उनके सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से दुर्गा सोरेन के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया, ताकि झारखंड का विकास और उन्नति सुनिश्चित हो सके। मंटू यादव ने जोर देकर कहा कि दुर्गा सोरेन का बलिदान और संघर्ष झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 27 मई 2025 को बोकारो जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी भारी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाएं। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदू सिंह मुंडा, मटूकलाल किस्कू, मिथुन मंडल, प्रमोद तापड़िया,भागीरथ शर्मा,अर्जुन महतो,रामदयाल सिंह,उदय गोस्वामी,श्रेष्ठ ठाकुर,महिला नेत्री शांति सोरेन,एकता देवी, सानिया बेगम, रूबी खातून, अशोक हेंब्रम, सोहन मुर्मू,पुनीत विश्वकर्मा, उदय कुंभकार,लालमोहन हेंब्रम,सदानंद गोप, अभिमन्यु मांझी, रणधीर कुमार,मस्तान अंसारी,के के मंडल,रवि कुमार सिंह, दुर्गा दत्ता, पूरन महतो, बीरबल मरांडी, बीरबल हंसड़क,बद्री स्वर्णकार, पप्पू सरदार,कलीम अंसारी, धनेश तूरी, फारूक अंसारी,नीरज मिश्रा,सुदर्शन सिंह,सुरेंद्र कुमार, फिरोज अंसारी, संतोष मांझी, दिनेश बेसरा, संतोष हेंब्रम, दीपक कुमार, बीजू मांझी, जीवन मांझी, नीरज यादव, कुंदन शुक्ला, विश्वनाथ साव, अजय मुर्मू, चंदन साहनी, संजीव झा, गणेश साव, बीरू मुंडा, संजय गगराई, हसन शेख, राजन कुमार, अनवर मुन्ने, जनार्दन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
Published on: 21/05/2025 08:54 PM