ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर एवं जिला प्रशासन द्वारा शहर में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जा रहा है। कॉलोनाइजरों द्वारा बिना टीएनसीपी एवं नगर निगम की अनुमति के कॉलोनियों में विकास कार्य किए जाकर नई कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने कॉलोनी में बनाई गई कच्ची रोड एवं अन्य कार्य को तोडा ।
भवन अधिकारी वीके शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशन में नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की अवैध कॉलोनियों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोसपुरा सर्वे क्रमांक 2192,2193,2194,2223 एवं डोली इनक्लेव सर्वे क्रमांक 2184/2 पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान निगम का मदाखलत अमला, पुलिस बल, एसीपी, वीके त्यागी, भवन निरीक्षक अमित गुप्ता, नगर निगम पटवारी सतेन्द्र श्रीवास्तव, मदालखत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान उपस्थिति में कॉलोनी में निर्मित रोड, साइन बोर्ड, ऑफिस, सीवर लाइन आदि निर्माण कार्य हटाया गया।
