ग्वालियर। नगर निगम ने सड़क किनारे खडे कंडम वाहनों को हटाने के लिए शुरू किए गए अभियान में मंगलवार को 5 कंडम वाहन जब्त किए गए तथा 12 वाहनों को हटवाकर उन स्थानों की सफाई कराई गई।
नगर निगम द्वारा शहर से आवारा पशुओं को पकडने के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आवारा जानवरों को पकडने तथा कंडम वाहन हटाए जाने को लेकर उच्च न्यायालय पूर्व में आदेश जारी कर चुका है।
52 आवारा मवेशियों को पकडा
निगम ने आवारा मवेशियों को पकडने के लिए अभियान चलाकर 52 आवारा मवेशियों को पकडकर गौशाला भिजवाया। वहीं आवारा जानवरों और रोड किनारे कंडम वाहनों की जानकारी देते के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। जिसका नंबर 0751-2438358 है। इस नंबर पर सुबह ़9 बजे से रात 11 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
