दिल्ली। पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दो लाख से अधिक वोटों से जीत का इतिहास रच दिया है। टीएमसी के खाते में पहली बार यह सीट आई है। इससे पहले यहां माकपा का कब्जा था। उन्होंने भाजपा की अग्निमित्र को पराजित किया है। वहीं बाबुल सुप्रियो ने बालीगंज विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। बाबुल नौ हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। उधर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अमर पासवान विजयी रहे हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने जीत हासिल कर ली है। उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
इस जीत पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इसका श्रेय ममता बनर्जी को जाता है। वहीं इसके लिए यहां की जनता भी बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि सर्टिफिकेट मिलने पर वे जीत पर बहस करेंगे।
