info@thenewsjunction.in

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। स्थानीय नागरिकों के साथ साथ मुख्य अतिथि शैलेंद्र पासवान, उपनिरीक्षक सिटी थाना, विशिष्ट अतिथि जितेश कुमार, उपनिरीक्षक सिटी थाना, मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार त्रिवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष सह प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मिश्रा शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन मनिष श्रीवास्तव ने किया। उपस्थित लोगों को प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा ने संगठन के मूल विचारों तथा समाज के प्रताड़ित उपभोक्ता हीत में अधिनियम और संगठन के द्वारा सम्भव सहयोग प्रकृया पर विचार रखे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि सह उपनिरीक्षक सिटी थाना शैलेंद्र पासवान ने वर्तमान समय की ज्वलंत समस्या में से सायबर ठगी, सायबर अरेस्ट, पलायन एवं घरेलू हिंसा से बचाव व निदान पर जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सह उपनिरीक्षक सिटी थाना जितेश कुमार ने कोटपा कानून तथा वैद्य या अवैध नशीले पदार्थों से समाज को हानि और बचाव, शिकायत व निदान पर लोकहित में जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष देव कुमार त्रिवेदी ने उपभोक्ता अधिकार अधिनियम सम्बद्ध उपभोक्ताओं को प्राप्त अधिकारों पर बिन्दुवार जानकारी देते हुए, सामग्री विक्रेता व सेवा प्रदाता द्वारा वर्तमान समय में मानक, मात्रा, भ्रामक विज्ञापन से समाज में ब्याप्त कुरितियों से स्वयं को बचाव पर विचार दिया, साथ ही कहा कि, देश भर में संगठन सदस्यों ने उपभोक्ता को जगाने का जिस तरह मुहीम जारी किया है, उसी क्रम में अब झारखंड ने भी ठाना है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम और आम जनता को प्रताड़ित करने वाले विक्रेता या सेवा प्रदाता के अव्यवहारिक ब्यापार ब्यवहार की शिकायत मिलने पर कार्रवाई का संकल्प सुनिश्चित किया जायेगा। आवश्यकता है कि क्षेत्र के उपभोक्ता स्वयं को मजबूर नहीं, मजबूत जनता के रूप में सामने आ कर शिकायत करें। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष रिन्कू मलीक, सरीता श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार साव, मंजु देवी, मृत्युंजय कुमार सिन्हा, ललन प्रसाद, जितेंद्र ठाकुर, सुशील कुमार सिन्हा, सच्चीदानंद सिंह, इंदु तिवारी, मिनाक्षी, प्रतिभा सिन्हा, राज रंजन तिवारी, शिवम कुमार, सुधा सिंह, श्रवण कुमार, रंग सिंह, कमलेश प्रसाद, सुरज, अनुज कुमार, धिरज, सुनील कुमार, निशांत कुमार, हिमांशु सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Published on: 25/08/2025 10:20 AM

Share on Facebook